लखनऊ के इन मॉल्स में FSDA की रेड, लुलु हाइपर मार्केट को किया सील

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDSA) की टीम ने एक साथ 7 मॉल्स में छापेमारी की। इस दौरान लुलु हाइपर मार्केट में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर पकड़ा गया.

Lucknow News: यूपी के लखनऊ के लुलु हाइपर मॉल समेत प्रदेश के कई बड़े मॉल्स में बिक रहे खाने की दुकानों पर FDSA ने छापेमारी की। जांच में सामने आया कि कुछ फूड आउटलेट्स में एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स पर एक्सपायरी डेट का लेबल बदलकर बेचते थे। गड़बड़ी पाए जाने पर कई प्रतिष्ठानों को तुरंत बंद कर दिया गया और दर्जनों से खाद्य नमूने लिए गए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय टीमों ने की। साथ ही मार्केट का लाइसेंस भी तय मानकों पर नहीं मिला, जिसके बाद लुलु हाइपर मार्केट को बंद करा दिया गया है.

लुलु हाइपर मार्केट में बड़ी हेरफेरी 

छापेमारी के दौरान लुलु हाइपर मार्केट में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर पकड़ा गया है. यहां पर एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाकर ग्राहकों को गुमराह करने की कोशिश उजागर हुई. साथ ही हाइपर मार्केट का लाइसेंस तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. जिसके बाद गंभीर अनियमितताओं के चलते लुलु हाइपर मार्केट को बंद करा दिया गया।

इन आउटलेट्स को सुधार नोटिस

पलासियो मॉल में स्काई ग्लास, रॉयल कैफे, मोती महल और छप्पन भोग जैसे 10 रेस्टोरेंट्स से सबसे ज्यादा नमूने लिए गए। पिज्जा हट, ईयर सब और चोको फाउंटेन ठीक पाए गए। इसके अलावा बीकानेर वाला, केएफसी और नाथूज को सुधार नोटिस मिला। वेव मॉल में भी केएफसी और बरिस्ता को नोटिस दिया गया।

7 मॉल्स में FSDA की रेड

एफएसडीए की 14 प्रदेशस्तरीय टीमों ने फीनिक्स मॉल, वेव, एमरल्ड, फन रिपब्लिक, वन अवध सेंटर, पलासियो और लुलु माल के खाद्य | प्रतिष्ठानों में जांच की। एफएसडीए के सीएफएसओ जेपी सिंह ने बताया कि टीम ने कुल 63 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 58 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। जांच कर इनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा। सुधार न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Back to top button