UP News: अमेठी में प्रेग्नेंट पत्नी की हुई मौत, खबर सुनते ही सदमे में पति ने तोड़ा दम

Amethi News: अमेठी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रसूता की बुधवार को प्रसव पीड़ा के दौरान रायबरेली एम्स में मौत हो गई। इसके सदमे में उसके पति की भी मौत हो गई।

Amethi News: अमेठी जिले के मोहल्ला निखई से आई एक ऐसी ही हृदयविदारक कहानी ने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां एक नवविवाहित गर्भवती पत्नी की मौत की खबर सुनकर उसका पति भी चल बसा। महज 12 घंटे के भीतर दो जिंदगियों का यूं बुझ जाना सभी की आंखें नम कर गया। अभी एक वर्ष पूर्व ही दोनों का विवाह हुआ था। इस घटना से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।  गांव में हर कोई इस हृदयविदारक घटना से व्यथित है और माहौल गमगीन बना हुआ है।

अस्पताल में हुई पत्नी की मौत

सुबह ज्योति को अचानक प्रसव पीड़ा हुई. परिवारजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन किस्मत ने वहीं करवट ले ली इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई. ज्योति के चले जाने की खबर जब घर पहुंची, तो मानो वक्त थम गया. आकाश, जो सुबह तक अपने बच्चे होने की उम्मीद में आंखें आसमान की ओर लगाए बैठा था, यह खबर सुनते ही जैसे बुत बन गया. कुछ ही पल में उसका चेहरा सफेद पड़ गया, और वह वहीं गिर पड़ा. परिवारजन ने संभालने की कोशिश की, लेकिन उसने भी वहीं दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े- UP Crime: लखनऊ में मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी, इंस्टा पर बने दोस्त ने की हैवानियत

एक साथ उठी दोनों की अर्थी

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कोई इसे प्रेम की पराकाष्ठा बता रहा है तो कोई इसे संजोग मान रहा है. सुबह दोनों की अर्थी एक साथ उठी. यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. दोनों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया.

ये भी पढ़े- लखनऊ में ज्वेलरी कंपनी से 2.5 किलो सोना चोरी, महिला कर्मचारी ने करोड़ों का माल उड़ाया

बहू और बेटे की मौत के बाद मां तारावती बेसुध हैं। भाई अनिल और बहनें लगातार रो रही हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं, पर कोई भी उनके दर्द को कम नहीं कर पा रहा। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश और ज्योति की जोड़ी खुशहाल थी, दोनों की जिंदगी में नई खुशियां आने वाली थीं। लेकिन किस्मत ने एक ही दिन में सब छीन लिया।

ये भी पढ़े- यूपी में 4 दिन तक रजिस्ट्री कार्य रहेगा ठप्प, सर्वर शिफ्टिंग के चलते सर्कुलर जारी…

Back to top button