अखिलेश यादव पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी, भड़कीं सपा सांसद प्रिया सरोज

Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Vedio: अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सपा प्रमुख ने कथावाचक से कहा था कि दोनों के रास्ते अलग हैं। अब इसे लेकर अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Vedio: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच बहस का एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच शूद्र को लेकर बहस होती दिख रही है. जिसके बाद अखिलेश यादव ने उनसे भगवान श्रीकृष्ण को लेकर सवाल करते हैं जिसका जवाब अनिरुद्धाचार्य नहीं दे पाते, जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज से आपका रास्ता अलग और हमारा रास्ता अलग. इस वीडियो पर अब अनिरुद्धाचार्य का जवाब आया तो सपा सांसद प्रिया सरोज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सपा सांसद प्रिया सरोज का तंज

प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा- जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (अखिलेश यादव) का नाम हिंदू-मुस्लिम जोड़ कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है. सरोज ने तल्ख अंदाज में अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि ‘क्या आप यही सब अपने प्रवचन में सिखाते हैं?

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव पर तंज कस हुए कहा,”एक नेता ने रास्ते में हमसे पूछा कि भगवान का नाम क्या है, मैंने कहा कि भगवान के बहुत सारे नाम हैं आप बताओं आपकों कौन सा सुनना है। दरअसल जब कोई व्यक्ति सवाल करता है तो पहले एक चीज याद कर लेता है। जब आप वहीं बताएंगे तो उसे लगता है कि आप ठीक बता रहे हैं लेकिन वह नहीं बताया तो उसे लगेगा कि गलत बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

छांगुर बाबा पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक… बलरामपुर से मुंबई तक 14 ठिकानों पर छापेमारी

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि सोचिए जब राजाओं के अंदर ऐसा द्वेष है तो इन राजाओं से इस देश का कैसे कल्याण होगा. ये प्रजा की कैसे सेवा करेंगे. फिलहाल, इसपर अखिलेश यादव की तो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन उनकी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने जरूर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बता दें कि प्रिय सरोज यूपी की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीती।

यह भी पढ़ें…

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, प्रशासन ने लोगों को किया सचेत

 

Back to top button