
IIT Kanpur के प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी बने BHU के नए कुलपति, कई पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
BHU Vice-Chancellor: आईआईटी कानपुर के प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी को बीएचयू का नया कुलपति बनाया गया है। सात महीने में तीन दिन शेष रहते बीएचयू को नया कुलपति प्राप्त हुआ।
BHU Vice-Chancellor: आइआइटी कानपुर के प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी बीएचयू के नए कुलपति होंगे।वह प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस बाबत डिप्टी सेक्रेटरी श्रेया भारद्वाज की ओर से पत्र जारी कर सूचना दी गई है। शास्त्री भवन नई दिल्ली से जारी पत्र में बीएचयू के रजिस्ट्रार को संबोधित करते हुए इस नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई है।
रजिस्ट्रा को भेजे पत्र में क्या है जानकारी?
BHU के रजिस्ट्रा को भेजे पत्र में कहा गया है कि मुझे यह सूचित करने का निदेश हुआ है कि भारत की राष्ट्रपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष के रूप में प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करती हैं।
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के जाने माने विद्वान रहे हैं। उन्होंने लखनऊ से इंटर तक की पढ़ाई की । इसके बाद वह कानपुर से ही बीटेक, एमटेक और पीएचडी की। इसके बाद इसी विभाग में वह अध्यक्ष भी रहे। आईआईटी कानपुर में उन्होंने डीन अनुसंधान एवं विकास और उपनिदेशक के पद पर सेवाएं भी दीं। इसके अतिरिक्त वह आईआईटी रुड़की के भी निदेशक रहे। आईआईटी मंडी की स्थापना के बाद उन्होंने वहां कार्यवाहक निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर अजीत चतुर्वेदी की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी।
ये भी पढ़े-
Janta Darshan में CM Yogi ने सुनी समस्याएं, बोले- हर जरूरतमंद के साथ है सरकार





