
UP News: पत्नी की बेवफाई से टूटा राहुल, जान देने से पहले वीडियो में बयां किया दर्द
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले राहुल मिश्र के साथ जो हुआ, वह अब काफी वायरल है. राहुल का शव उसके घर पर मिला है. उसके मोबाइल से करीब 7 मिनट का वीडियो भी मिला है.
UP News: वाराणसी के राहुल मिश्रा को प्यार हुआ. लड़की का नाम संध्या था और वह दूसरी जाति की थी. मगर राहुल ने ठान लिया था कि शादी करेगा तो उसी से करेगा. राहुल ने संध्या के साथ शादी भी की. खुशी-खुशी परिवार भी बसाया और जिंदगी का नया सफर पत्नी के साथ शुरू किया. मगर शादी के कुछ समय बाद ही राहुल की जिंदगी से खुशियां गायब हो गईं. आरोप है कि उसकी और संध्या की जिंदगी में शुभम सिंह डेंजर नाम का युवक आ गया.
पुरुषों की कोई सुनवाई नहीं
वीडियो में आगे राहुल ने आरोप लगाया कि आज पुरुषों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उसने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ महिलाओं का ही उत्पीड़न हो रहा है. 2014 के बाद से पुरुषों का उत्पीड़न किया जा रहा है. मेरी पत्नी ने चार बार मुझे थाने में ले जाकर पिटवाया. उसके बावजूद मैंने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा. मैं जीना चाहता था, मगर अब कोई रास्ता नहीं बचा.
मृतक की मां ने लगाया ये आरोप
इस मामले में मृतक की मां रानी देवी का आरोप है कि बेटे की पत्नी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध था और दोनों मिलकर उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना देते थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया. मृतक की मां की लिखित तहरीर पर लोहता पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी कर सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.
ये भी पढ़े- UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं, आग की लपटों में झुलसकर 5 की मौत
परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. शादी को कुछ वर्ष ही हुए थे और दंपति के बीच अक्सर विवाद रहता था. मां का कहना है कि बहू आए दिन घर से बाहर रहती थी और बेटे को अपमानित करती थी. बार-बार की प्रताड़ना से वह गहरे अवसाद में चला गया था.
ये भी पढ़े- UP News: शादी के बाद भी चल रही थी आशिकी, पति ने आपत्तिजनक हालत में देखा और फिर…
थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि मां की तहरीर पर राहुल की पत्नी संध्या, प्रेमी शुभम सिंह उर्फ़ डेंजर और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा उसकी अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़े- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ट्रेन में गिरफ्तार… देवरिया जमीन घोटाले में जांच जारी





