
UP News: ‘सपा और माफियाओं का पुराना रिश्ता’, कोडीन सिरप मामले पर बरसे CM योगी
CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा, शीतकालीन सत्र में माननीय सदस्य जनता के मुद्दों को उठाएंगे.
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि कफ सिरप का मामला नशे और तस्करी से जुड़ा हुआ है। इसकी जांच सरकार विभिन्न एजेंसियों से करा रही है। सीएम योगी ने दावा किया कि कफ सिरप कांड में शामिल माफियाओं के सपा से संबंध हैं। योगी ने एक मशहूर शेर के जरिए अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। कहा कि उनकी स्थिति उस व्यक्ति जैसी है जो अपनी गलतियां सुधारने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाता है।
‘सपा और माफियाओं का पुराना नाता’
सीएम योगी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से रहे हैं. कोडीन तस्करी मामले में पकड़े गए अभियुक्तों के तार भी सपा से जुड़े मिले हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा का हाल ‘धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करने’ जैसा है. सीएम ने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.
सिरप तस्करी पर बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप मामले पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- “…अलग-अलग जगहों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई. उत्तर प्रदेश में सिरप की अवैध तस्करी की भी खबरें थीं, और इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत कार्रवाई की गई…
यूपी सरकार, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA), यूपी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कार्रवाई शुरू की है. इन सिरप की तस्करी पर बड़े पैमाने पर रोक लगाई गई है, और कई गिरफ्तारियां हुई हैं. जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोगों के संबंध समाजवादी पार्टी से हैं…”
ये भी पढ़े- UPCA का बड़ा फैसला, लखनऊ में रद्द हुए T20 मैच टिकट के पैसे होंगे वापस
पारदर्शिता और सहयोग की अपील
सत्र की शुरुआत पर सीएम ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चर्चा की बात कही. उन्होंने सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए कहा कि सरकार सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. सीएम ने लोकतंत्र की शुचिता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की और इस गंभीर मुद्दे को सदन पटल पर रखने की प्रतिबद्धता जताई.
ये भी पढ़े- UP में शीतलहर और घने कोहरे का कहर… प्रशासन ने जारी की ट्रैवल गाइडलाइन





