Varanasi में सड़क हादसा,चार दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, तीन घायल

 

Varanasi: प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर  दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। मिर्जापुर के मां विंध्याचल धाम से दर्शन कर वाराणसी लौट रहे सात दोस्तों की स्कॉर्पियो को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त युवक ओवरब्रिज पर गाड़ी खड़ी कर सेल्फी ले रहे थे। ट्रक ने रेलिंग के पास खड़े युवकों और गाड़ी को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 दोस्तों की जान चली गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित रूपापुर गांव के पास बने ओवरब्रिज पर सुबह करीब 6 बजे घटित हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 15 फीट लंबी स्कॉर्पियो (UP 65 EB 2199) का पिछला और आधा हिस्सा पूरी तरह तबाह होकर मात्र 7 फीट का रह गया।

30 फीट नीचे गिरे दो युवक: ट्रक की टक्कर इतनी घातक थी कि बाहर खड़े युवकों में से 2 उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे जा गिरे। सड़क पर पसरा वीभत्स दृश्य: हाईवे पर करीब 25 फीट दूर तक शवों के अवशेष बिखर गए। एक युवक के कमर के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया।
पॉलीथिन में समेटने पड़े शव: सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल को सड़क पर बिखरे शवों को पॉलीथिन में समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाना पड़ा।

Back to top button