Weather News: मौसम ने बदली करवट, हिमाचल में बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। कई जिलों में बारिश के बाद आवागमन भी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि चंबा जिले में मौसम बदलने के कारण लगभग 12 इंच तक ताजा बर्फबारी देखने को मिली है।

इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया प्लेटफार्म

मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद हिमाचल प्रदेश में कई जगह बर्फबारी देखने को मिल रही है। कई जिलों में बारिश के कारण यातायात बंद होने की बात भी सामने आई है। लाहौल और चंबा जिले में ताजा बर्फबारी देखने को मिल रही है। चंबा का भी यही हाल है। यहां पर मौसम में बदलाव के कारण कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर बर्फ गिरी है। बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर भी बर्फ के कारण पहाड़ सफेद चादर दिख रहे हैं। यहां 12 इंच तक बर्फबारी हुई है।

मनाली-लेह मार्ग पर भी अब मौसम बदलने लगा है। सोमवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। दोनों तरफ करीब 100 से अधिक वाहन फंस गए हैं। मनाली से लेह जाने वाले सभी वाहनों को दारचा में और लेह से आने वाले वाहनों को सरचू में रोका गया है। मनाली-लेह मार्ग के जिंगजिंगबार और बारालाचा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं,जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। रोहतांग पास, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित सीबी रेंज की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 

लोगों को हिदायत दी गई है कि वे केलांग में ही रुक जाएं। जिंगजिंगबार और बारालाचा में लगभग 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। जिसके कारण रास्ता बंद है। लाहौल स्पीति में भी बर्फ गिरी है। सेवन सिस्टर पीक, रोहतांग पास और हनुमान टिब्बा की पहाड़ियों पर भी बर्फ दिख रही है। किन्नौर जिले में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई है। शीतलहर चलने के कारण सेब की खेती पर असर हो सकता है।

Back to top button