OMG! बॉयफ्रेंड से भूलकर भी न मिलवाना ऐसी दोस्त को, हो सकता है यह

symbolic photo

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच जब किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है, तो अक्सर रिलेशनशिप अजीबोगरीब मोड़ ले लेता है। इसके चलते कई बार चौंकाने वाले खुलासे हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्सास से सामने आया है।

जहां एक लड़की अपनी एक दोस्त को मिलाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची लेकिन यह उसे उल्टा पड़ गया, लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त के साथ भाग गया, अब लड़की पछता रही है।

डेली स्टार की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की ने अपनी पूरी कहानी खुद एक सोशल स्पेस में बताई है। उसने बताया कि कैसे उसका एक निर्णय उसकी जिंदगी को बर्बाद कर गया।

जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम टेलर केजान है। लड़की का एक बॉयफ्रेंड था जिसके साथ वह लिव इन में रहती थी। उसका बॉयफ्रेंड कई दिनों से उससे नाराज था, इसी बीच लड़की ने अपनी एक दोस्त से उसे मिलवा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीते कई साल से रिलेशन में थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, इसी को संभालने के लिए उसने बॉयफ्रेंड से अपनी एक दोस्त से मिलवा दिया कि शायद उसका झगड़ा खत्म हो जाएगा लेकिन हो कुछ और ही गया।

धीरे-धीरे उसका बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त करीब आने लगे। इसी बीच अचानक एक दिन लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड उसके ही दोस्त को लेकर भाग गया और कहीं और रहने लगा।

यह सब तब हुआ था जब उसकी दोस्त आकर उन दोनों के साथ ही रुकने लगी थी। इसके बावजूद भी वह अपनी दोस्त पर भरोसा कर बैठी और उसे धोखा मिल गया। फिलहाल उसकी कहानी सुनकर लोग उससे हमदर्दी जाता रहे हैं।

Back to top button