
कांग्रेसी नेता की तारीफ में CM Yogi… Tej Pratap Shahi के व्यक्तित्व को बताया खास
CM Yogi in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने एक कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर एक कांग्रेसी नेता की खुलकर सराहना की।
सीएम योगी दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ टीपी शाही आधुनिक कंप्यूटर लैब के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय तेज प्रताप शाही (डॉ टीपी शाही) को याद करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
“राजनीति से ऊपर थे रिश्ते”
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ टीपी शाही कांग्रेस के नेता जरूर थे, लेकिन उनका गोरखनाथ मंदिर से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने बताया कि डॉ शाही न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि एक उत्कृष्ट शिक्षाविद भी थे, जिन्होंने समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़ें…
मंच पर भावुक हुए CM Yogi… बोले—हर अंबेडकर प्रतिमा को मिलेगा सम्मान
पुराने किस्से सुनाकर किया याद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे गोरखपुर से सांसद थे, तब डॉ एचपी चिल्ड्रन एकेडमी में एडमिशन के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगती थीं।
लोग उनसे सिफारिश करने को कहते थे, लेकिन वे कहते थे कि “वह कांग्रेस के नेता हैं, हमारी बात क्यों मानेंगे।” हालांकि, लोगों का जवाब होता था कि गोरखनाथ मंदिर की सिफारिश को डॉ शाही कभी नहीं टालते थे।
यह भी पढ़ें…
हनीमून से पहले हंगामा… बाँहों में लेते ही दुल्हन की खुली पोल, दूल्हा पहुंचा थाने
व्यक्तित्व की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ टीपी शाही का व्यक्तित्व ऐसा था, जो राजनीति और व्यक्तिगत संबंधों के बीच संतुलन बनाए रखता था। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसे नेताओं की कमी महसूस होती है।
गोरखपुर में दिया गया यह बयान इस बात का संकेत है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत सम्मान और रिश्तों की अहमियत बनी रहती है। योगी आदित्यनाथ द्वारा तेज प्रताप शाही की तारीफ ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
यह भी पढ़ें…





