अभिषेक पोरेल को कोर्ट ने दिए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला?

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में कोलकाता हाई कोर्ट ने IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का दिया आदेश। जानें कौन हैं अभिषेक पोरेल।

Abhishek Porel: आईपीएल (IPL) टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और बंगाल क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। कोलकाता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) ने दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर मामले में अभिषेक पोरेल और उनके एक साथी की तत्काल गिरफ्तारी के सख्त आदेश पुलिस को दिए हैं।

हाई कोर्ट ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और उसके मोबाइल, लैपटॉप समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तुरंत जब्त किए जाएं, ताकि निजी तस्वीरों व वीडियो को इंटरनेट पर फैलने से रोका जा सके।

शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग

मामला मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की ओर से दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि क्रिकेटर अभिषेक पोरेल करीब 3 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता ने दावा किया कि उसकी जानकारी के बिना कुछ निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में इन्हें इंटरनेट पर लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।पीड़िता के वकीलों ने अदालत में आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने कई अन्य महिलाओं को भी झांसे में लेकर उनकी निजी तस्वीरें हासिल की हैं।

हालांकि, क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया है। हाई कोर्ट में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है।

ये भी पढ़े- ODI WC 2027: रोहित-विराट के भविष्य पर भड़के युवराज सिंह, BCCI को सुनाई खरी-खरी

कौन हैं क्रिकेटर अभिषेक पोरेल?

23 वर्षीय अभिषेक पोरेल भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल का एक जाना-माना नाम हैं। अभिषेक बंगाल की ओर से फर्स्ट-क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट खेलते हैं। रिद्धिमान साहा के बाद उन्होंने बंगाल टीम के मुख्य विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली।वह साल 2023 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें 145 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 769 से ज्यादा रन बनाए हैं।

शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में गिने जाने वाले पोरेल अब कोर्ट के इस आदेश के बाद भारी कानूनी संकट में फंस गए हैं।

ये भी पढ़े- Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने शतक से आलोचकों को दिया करारा जवाब, लॉर्ड्स में रचा नया इतिहास

Back to top button