TCS शेयर धारकों को देगी Dividend! आठ को AGM में होगा फैसला

TCS Dividend: 8 अक्टूबर को TCS की बोर्ड मीटिंग में सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला होगा, 14 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट तय है।

Share Bazaar: Tata Consultancy Services (TCS) के निवेशकों के लिए अहम खबर है। कंपनी 8 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इसी बोर्ड मीटिंग में दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी ने संभावित डिविडेंड के लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है।

टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) के शेयर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। कंपनी 8 अक्टूबर, गुरुवार को बोर्ड मीटिंग करने जा रही है। इसमें वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

8 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग में होगा फैसला
TCS ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 8 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ वित्त वर्ष 2027 के दूसरे अंतरिम लाभांश पर फैसला लिया जा सकता है।

अगर बोर्ड डिविडेंड को मंजूरी देता है तो इसके लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान 14 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट के आधार पर की जाएगी। यानी रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के नाम कंपनी के शेयरधारक रिकॉर्ड या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के लिए पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें…

Repo Rate में बढ़ोतरी से बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा:Sanjay Malhotra

हर साल बढ़ता रहा TCS का अंतरिम डिविडेंड
TCS का दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड घोषित करने का इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड में लगातार बढ़ोतरी की है।

  • अक्टूबर 2021: ₹7 प्रति शेयर
  • अक्टूबर 2022: ₹8 प्रति शेयर
  • अक्टूबर 2023: ₹9 प्रति शेयर
  • अक्टूबर 2024: ₹10 प्रति शेयर
  • दूसरी तिमाही 2025: ₹11 प्रति शेयर

इस ट्रेंड को देखते हुए निवेशकों की नजर इस बार घोषित होने वाले संभावित डिविडेंड पर है।

यह भी पढ़ें…

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, गृह मंत्री और CM योगी ने किया उद्घाटन

वित्त वर्ष 2026 में ₹110 प्रति शेयर डिविडेंड
TCS ने वित्त वर्ष 2026 में अपने शेयरधारकों को कुल ₹110 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था। कंपनी की डिविडेंड यील्ड करीब 4.66% रही। कंपनी के मुताबिक, डिविडेंड के तौर पर निवेशकों को कुल ₹28,583 करोड़ का भुगतान किया गया।

शेयर में इस साल करीब 35% की गिरावट
डिविडेंड की घोषणा की उम्मीद के बीच TCS के शेयर पर निवेशकों की खास नजर है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक करीब 35% तक गिर चुका है। ऐसे में बाजार की निगाहें अब 8 अक्टूबर को आने वाले सितंबर तिमाही के नतीजों और डिविडेंड से जुड़े फैसले पर रहेंगी।

यह भी पढ़ें…

Stock Market: रेपो रेट फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, Sensex-Nifty लाल निशान में

 

Disclaimer: डिविडेंड की अंतिम राशि का फैसला बोर्ड की बैठक में होगा। केवल रिकॉर्ड डेट तय होने का मतलब यह नहीं है कि डिविडेंड निश्चित रूप से मंजूर हो चुका है।

Back to top button