
‘उड़ा देंगे… मुझे चुनाव की परवाह नहीं’, ट्रम्प के बयान से बढ़ा वैश्विक तनाव…
US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। ईरान के बाद अब उन्होंने ओमान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और यहां किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ट्रम्प ने साफ कहा कि दुनिया के सभी जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की पूरी आजादी होगी और अमेरिका इस समुद्री रास्ते पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगा।
“होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं चलेगा”
व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा,
“हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है।”
ट्रम्प ने ओमान को लेकर भी तीखा बयान देते हुए कहा कि उसे बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा।
जरूरत पड़ी तो उड़ा देंगे: Trump
अपने बयान में ट्रम्प ने बेहद आक्रामक लहजा अपनाते हुए कहा,
“ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे।”
ट्रम्प के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और मध्य पूर्व देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।
क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है। खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचता है।
यदि इस मार्ग पर तनाव बढ़ता है या आवाजाही प्रभावित होती है, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें…
Sex Game के नाम पर गर्लफ्रेंड को देह व्यापार में धकेला, पूर्व बैंक मैनेजर दोषी करार…
ईरान को लेकर भी ट्रम्प का बड़ा दावा
इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को लेकर कहा था कि तेहरान अब बातचीत और समझौते के अलावा किसी स्थिति में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत में देरी कर अमेरिका को दबाव में ला सकता है।
ट्रम्प ने कहा,
“ईरान को लगा था कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है।”
यह भी पढ़ें…
Iran America Conflict: पश्चिम एशिया में फिर युद्ध जैसे हालात, संघर्षविराम पर संकट…
बढ़ सकता है मध्य पूर्व में तनाव
ट्रम्प के हालिया बयानों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पहले से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण क्षेत्र की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर विवाद बढ़ता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल कीमतों पर पड़ सकता है।
दुनिया की नजर अब अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों के अगले कदम पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें…





