
Bareilly में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, बोली- ‘पति भी चाहिए और प्रेमी भी’
Bareilly News: बरेली के आंवला क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग को लेकर एक महिला ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रामनगला गांव की रहने वाली महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। करीब सात घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
पति और ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
जानकारी के मुताबिक, महिला शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। टावर पर पहुंचने के बाद उसने डायल 112 पर फोन किया और अपने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।
महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर वीनू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग और एंबुलेंस को भी बुला लिया गया।
प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही महिला
पुलिस ने महिला से फोन पर बातचीत कर उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। महिला लगातार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी।
पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। इस दौरान टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा रहा।
यह भी पढ़ें…
UP News: पति के जाने के बाद ससुर ने की जबरदस्ती, बहू ने काट डाला प्राइवेट पार्ट
‘पति के साथ रहूंगी, प्रेमी को भी नहीं छोड़ूंगी’
पुलिस और परिवार के सामने महिला ने अपनी अजीब शर्त रख दी। उसने कहा कि वह अपने पति के साथ रहेगी, लेकिन अपने प्रेमी को भी नहीं छोड़ेगी।
महिला की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद परिवार के लोग और ग्रामीण हैरान रह गए। पुलिस ने काफी देर तक उससे बातचीत की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी।
यह भी पढ़ें…
UP News: परफेक्ट मर्डर के लिए पत्नी ने की रिसर्च, फिर सपेरे से सांप मंगवाकर पति को डसवाया
सात घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतरी महिला
करीब सात घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की समझाइश आखिरकार काम आई। महिला टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और बाद में थाने ले गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला के पति, परिवार और प्रेमी से भी पूछताछ की जा रही है।
मोबाइल टावर पर महिला के चढ़ने और अपनी शर्तों को लेकर अड़ने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें…





