
UP News: महिला सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
Aligarh News: अलीगढ़ जिले की एक महिला सिपाही की मौत ने पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है. थाना रोरावर में तैनात हेमलता का शव शनिवार दोपहर उसके किराए के मकान में मिला.
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रोरावर थाने में महिला सिपाही हेमलता ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बन्नादेवी क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में हुई इस घटना की सूचना दोपहर में पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। मूल रूप से आगरा की रहने वाली हेमलता थाना बन्ना देवी क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में कुछ समय से अकेली किराए के रूम में रह रही थी।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके स्वजन को जानकारी दी गई। फाँरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला अविवाहित थी और अकेले रहती थी। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के लोग अभी पहुंचे नहीं हैं।
ये भी पढ़े- KGMU में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़, विभाग के ही डॉक्टर पर आरोप
आत्महत्या का कारण साफ नहीं
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे मकान मालिक की नजर कमरे के अंदर पड़ी तो वह चौंक गए. क्योंकि हेमलता का शव लटका हुआ दिख रहा था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि हेमा की दिनचर्या सामान्य थी और अभी तक किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़े- Lucknow News: लाल बत्ती कार से ब्रांडिंग की वीडियो; जोकर चाय वाले पर पुलिस का एक्शन
हेमलता अकेले रहती थी और उसके निजी जीवन से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है. फिलहाल उसके परिवार को सूचना दे दी गई है, जो आगरा से अलीगढ़ पहुंच रहे हैं. परिवार से बातचीत के बाद पुलिस आगे की दिशा तय करेगी. प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है.
ये भी पढ़े- UP News: कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट, डिमांड व्हाट्सएप पर; सप्लाई दिल्ली तक





