विश्व चैंपियन बनीं निखत जरीन, नामचीन बॉक्सर को दी शिकस्त

विश्व चैंपियन बनीं निखत जरीन ( image Source सोशल मीडिया )

विश्व चैंपियन बनीं निखत जरीन, नामचीन बॉक्सर को दी शिकस्त |

भारत की स्टार बॉक्सर निखत ज़रीन ने विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइन मुकाबले में गोल्ड मेडल जीत लिया है| यह चैंपियनशिप दिल्ली में चल रही है| निखत जरीन ने 50 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है|

रविवार को हुए मुकाबले में निखत जरीन ने वियतनाम की थी ताम एनगुन को 5-0 से हरा दिया| निखत ज़रीन अब भारतीय महिला बॉक्सिंग की पोस्टर गर्ल बन गई हैं| निखत जरीन दूसरी ऐसी बॉक्सर हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया है| यह निखत का दूसरा विश्व खिताब है|

निखत जरीन का यह दूसरा स्वर्ण पदक है| उन्होंने इससे पहले साल 2022 में 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था| उन्होंने दो बार विश्व चैंपियनशिप में दो बार गोल्ड मेडल हासिल किया| इससे पहले एमसी मैरीकॉम ने (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2008) में यह खिताब अपने नाम किया है| 

Back to top button