
‘योगी की पाती’ के 50 हफ्ते पूरे: CM Yogi ने Launches की Coffee Table Book
Lucknow CM Yogi : ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर इस पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। साथ ही वीमेन पॉवर लाइन (1090) परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष प्रदर्शनी का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पाती के माध्यम से प्रदेशवासियों तक पहुंचाए गए संदेशों, विचारों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को चित्रों एवं अन्य रचनात्मक माध्यमों से पेश किया गया।

आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं।
आस्था की पाती में अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन और नैमिषारण्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। शुक्रवार को रफ्तार की पाती प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, मेट्रो और औद्योगिक विकास के विस्तार को रेखांकित करेगी। शनिवार को सुकून की पाती सुरक्षित यूपी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के विषयों को समर्पित होगी। रविवार को आपकी पाती में बीते दस वर्षों की यात्रा को गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिव्यक्त किया जाएगा।





