
Srimad Bhagavata Katha: करदम ऋषि, मनु महाराज एवं भगवान कपिल के जन्म का हुआ वर्णन
सतोगुण, तपोगुण और रजोगुण भक्ति की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Banbhokar Chanda Sultanpur: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ तहसील प्रतापपुर कमैचा ब्लाक के बनभोकार गांव में मुख्य यजमान उत्तम कुमार शुक्ला एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुमन शुक्ला के निवास पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा की व्यास पंडित नीरज पाण्डेय ने करदम ऋषि, मनु महाराज तथा भगवान कपिल के जन्म का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।
कथा के दौरान पंडित नीरज पाण्डेय ने सतोगुण भक्ति, तपोगुण भक्ति एवं रजोगुण भक्ति की व्याख्या करते हुए भक्ति के विभिन्न स्वरूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मनुष्य को निष्काम भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। सच्ची श्रद्धा, तपस्या और समर्पण से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
उन्होंने पति-पत्नी के धर्म और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ही धर्म और एक ही पति के प्रति निष्ठा गृहस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। पति द्वारा किए गए पुण्य कर्मों का फल पत्नी को भी प्राप्त होता है। कथा के इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और पारिवारिक जीवन के महत्व का संदेश दिया। कथा के दौरान संगीतमयी भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Banbhokar मे हो रही इस सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में Banbhokar के ग्राम प्रधान प्रदीप यादव, संजय सिंह, रानू शुक्ला, सुनील शुक्ला,जय प्रकाश शुक्ला (लाला ),विजय प्रकाश (बब्लू) शुक्ला,शुभीत शुक्ला,नागेश शुक्ला धर्मराज यादव,शुभकान्त शुक्ला, पवन यादव ,ओम प्रकाश शुक्ला (पप्पू ), इंद्रजीत यादव, प्रदीप यादव, संदेश शुक्ला, अशोक पाण्डेय,विनोद शुक्ला बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और भगवान के जयकारे लगाए। में क्षेत्र के अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।





