दही से बेहतर है छाछ, जानें गर्मियों में क्या हैं इसके फायदे

छाछ

नई दिल्ली। गर्मियों में ठोस खाद्य पदार्थ से ज्यादा लिक्विड खाद्य पदार्थ ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी क्रम में चिलचिलाती गर्मी में छाछ शरीर को तरोताजा महसूस कराती है।

नमकीन या मीठे छाछ से भरा एक गिलास आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ ही पेट भी भर देता है। 

छाछ को आप अपने स्वाद के अनुसार तैयार कर सकते हो। वहीं गर्मियों में दही का सेवन भी खूब किया जाता है, लेकिन छाछ को दही से ज्यादा बेहतर माना जाता है।

तो चलिए जानते है कि गर्मियों में छाछ पीनी चाहिए या फिर दही।

दही में पानी डालकर मथकर छाछ बनाई जाती है।

ये मथने की प्रक्रिया दही में मौजूद प्रोटीन को तोड़ देती है, जिससे इसका पाचन आसान हो जाता है।

दही की तुलना में छाछ में कैलोरी भी कम होती है।

100 ग्राम छाछ में 40 कैलोरी होती है, जबकि 100 ग्राम दही में लगभग 100 कैलोरी होती है।

गर्मियों के मौसम में हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है, जो जल्दी डाइजेस्ट हो जाए।

ऐसे में ठंडी छाछ प्लस प्वॉइंट है। क्योंकि ये प्यास भुजाने के साथ शरीर को ठंडा रखता है।

छाछ डिहाइड्रेशन से बचाता है।

छाछ का इस्तेमाल करके आप तरह-तरह के खाने में उपयोग कर सकते हैं।

साउथ इंडिया में छाछ की मदद से स्पेशल सांभर बनाया जाता है।

गुजरात में छाछ से कढ़ी, हांडवो और ढोकला बनाया जाता है।

छाछ की मदद से आप केक, कुकीज भी बना सकते हैं।

Back to top button