OMG! इस दुल्हन ने अपनी शादी में किया ऐसा डांस कि झूम उठे लोग

सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों के फनी डांस वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे क्योंकि भारतीय शादियां डांस के बिना पूरी हो ही नहीं सकती। जब तक बारात में कोई मुंह में नोट फंसाकर ना नाचे, या फिर नागिन डांस ना करे, तो बारात का कैसा मजा?

लेकिन क्या कभी किसी दुल्हन को ऐसा डांस करते देखा है, वो भी अपनी ही बारात में? नहीं, तो ये क्लिप आपके लिए है, जो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक दुल्हन बिंदास डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखकर लोग उसके फैन हो गए हैं।

यहां देखें वीडियो

किया बरातियों वाला स्टेप

यह छोटा सा क्लिप इंस्टाग्राम पर मेकअप आर्टिस्ट @ipglitz ने शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम आयुषी बताया जा रहा है, जो अपनी बारात में फुल जोश से नाचती नजर आ रही है।

उसने वजनदार लंहगा पहना है, जिसके बावजूद वो ढोल की बीट्स पर गजब का भांगड़ा पा रही है। इतना ही नहीं, आयुषी अपने मुंह में नोट फंसाकर भी नाचती दिखती हैं। यकीनन दुल्हन का ऐसा अंदाज भारतीय शादियों में कम ही देखने को मिलता है?

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज और 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने दुल्हन का स्वैग देख उसके फैन हो गए हैं।

किसी ने हैरानी जताई कि आखिर दुल्हन इतने भारी लहंगे में कैसे नाच ले रही है? तो एक यूजर ने कहा कि फाइनली एक दुल्हन, जो खुलकर नाचने से ना घबराई और ना ही डरी।

Back to top button