Dominos की ऐसी कॉपी देख चौंक जाएंगे! पाकिस्तान में विदेशी व्लॉगर को मिला ‘पाकिस्तानी वर्जन’

Pakistani Dominos: विदेशी व्लॉगर ने पाकिस्तान के हुंजा में दिखाया ‘पाकिस्तानी डोमिनोज’, लोगो से लेकर मेन्यू और पिज्जा तक ने खींचा लोगों का ध्यान.

Viral: पाकिस्तान में एक विदेशी व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हुंजा इलाके में मौजूद एक ऐसे पिज्जा स्टोर में पहुंचता है, जो देखने में मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड डोमिनोज की नकल करता हुआ नजर आता है। खास बात यह है कि जब व्लॉगर ने स्टोर के कर्मचारियों से पूछा कि यह असली डोमिनोज है या नकली, तो जवाब मिला—‘पाकिस्तानी डोमिनोज।’

इंस्टाग्राम पर @alexwandersyt नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में विदेशी शख्स सबसे पहले दुकान के बाहर लगे लोगो को दिखाता है। वह लोगो को देखकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि इसकी नकल भी ठीक से नहीं की गई है। इसके बाद वह दुकान के अंदर दाखिल होता है और सीधे काउंटर पर पहुंच जाता है।

कर्मचारी ने खुद बताया- ‘पाकिस्तानी डोमिनोज’
काउंटर पर पहुंचते ही व्लॉगर कर्मचारी से सवाल करता है—क्या यह असली डोमिनोज है या नकली? कर्मचारी बिना झिझक जवाब देता है—‘यह पाकिस्तानी डोमिनोज है।’ कर्मचारी का यह जवाब सुनकर व्लॉगर भी हंस पड़ता है और कहता है कि सही है, यह पाकिस्तानी डोमिनोज है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alex Wanders (@alexwandersyt) 

इसके बाद वह स्टोर का मेन्यू उठाता है और उसमें मौजूद पिज्जा की वैरायटी और कीमतों को कैमरे में दिखाता है। वीडियो में वह अलग-अलग विकल्प देखने के बाद चिकन सुप्रीम पिज्जा ऑर्डर करता है।

यह भी पढ़ें…

OMG! ऐसी शादी शायद ही कभी देखी होगी… समारोह में हर तरफ दिखे जुड़वां चेहरे

टेबल पर आया ‘पाकिस्तानी डोमिनोज’ का पिज्जा
ऑर्डर देने के कुछ देर बाद पिज्जा उसकी टेबल पर पहुंच जाता है। विदेशी व्लॉगर पिज्जा को कैमरे में दिखाता है और पूरे अनुभव को अपने वीडियो में रिकॉर्ड करता है। वीडियो का मजाकिया अंदाज और स्टोर की ब्रांडिंग सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

हालांकि, वायरल वीडियो में स्टोर को ‘फेक डोमिनोज’ बताया गया है, लेकिन वीडियो के आधार पर यह स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं होती कि स्टोर का डोमिनोज से कोई आधिकारिक संबंध था या वह वास्तव में ट्रेडमार्क की अवैध नकल कर रहा था। वायरल दावे को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

चलती ट्रेन में ‘सुहागरात’ के बाद अब पूजा-पाठ का वीडियो, विवाद के बाद रेलवे ने दी सफाई

Back to top button