क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. अंजू अग्रवाल को दी जिम्मेदारी

प्रो. डा. अपजित कौर प्रो-वीसी पद से हटाया

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के नेत्र रोग विभाग में मरीजों को लेंस और दवाएं बाहर से मंगाने के आरोपों के मामले में नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डा. अपजित कौर को प्रो-वीसी पद से हटा दिया गया है।उनकी जगह क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. अंजू अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेत्र रोग विभाग में उपचार के लिए आने वाले कुछ मरीजों और तीमारदारों ने आरोप लगाया था कि लेंस तथा कुछ दवाएं अस्पताल की व्यवस्था से उपलब्ध कराने की बजाय बाहर से खरीदने के लिए कहा जा रहा था।

मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी, जिसमें विभाग के सीनियर प्रो. डा. संजीव गुप्ता को निलंबित किया जा चुका है।

केजीएमयू प्रशासन के अनुसार, शिकायतों में यह भी कहा गया कि कुछ मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से निर्धारित ब्रांड के लेंस खरीदने के लिए निर्देशित किया गया था। इससे रोगियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की बात सामने आई। कमेटी ने रिपोर्ट में ऐसे 17 मरीजों का जिक्र किया है, जिनसे बाहर से दवाएं और अन्य सर्जिकल उपकरण मंगाए गए। केजीएमयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश में प्रो. डा. अपजित कौर को प्रो-वीसी पद से मुक्त किए जाने की पुष्टि की गई है।

Back to top button