
दिल्ली हादसे के आरोपी मालिक को DP ने राजस्थान से पकड़ा
दिल्ली पुलिस कर रही है हरिराम की जांच
दिल्ली। इमारत के मालिक हरिराम बंसल को भिवाड़ी से हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली स्थित सत्य निकेतन में जो इमारत ढही है,उसका कथित मालिक हरिराम राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ा है। दिल्ली पुलिस ने इस संदर्भ में एक बयान में कहा कि हरिराम को पकड़ने के बाद आगे की जांच जारी है।दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद से उसका मालिक हरिराम बंसल परिवार समेत फरार था। जिसे आज पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। हरिराम गुरुग्राम में ही रहता था और वहीं दुकान चलाता था। आज पुलिस की गाड़ी गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित उसके घर पर पहुंची थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ देश से न भागने के लिए लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया था।सत्य निकेतन में गिरी पीजी इमारत के मालिक हरिराम बंसल का गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित मकान बंद पाया गया। मकान पर ताला लगा था और आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।





