नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने हर्षोल्लास से मनाया 80वॉ स्वतंत्रता दिवस

समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के उद्घोष ‘वन्दे मातरम्’ के साथ

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए

सुल्तानपुर। जिले के विद्यालय नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु विद्या मंदिऱ प्रतापपुर कमैचा (चांदा) में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि विनोद मिश्र पूर्व प्रमुख, प्रतापपुर कमैचा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आशीष तिवारी संस्थापक सेवार्थम फाउंडेशन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कार एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों के संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर निर्भर है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जटाशंकर मिश्र एवं विद्यालय के प्रबंधक सत्यदेव पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के उद्घोष ‘वन्दे मातरम्’ के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष सभाजीत मिश्र, उपाध्यक्ष देवराज मिश्र वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर तिवारी, संघ की दृष्टि से जिला कार्यकारिणी के अमित तिवारी, प्रबंध समिति के सदस्यों में केसरी प्रसाद यादव जी, अमृत लाल जायसवाल, रमापति मौर्या,डॉक्टर सूर्यभान सिंह, विनय कुमार मिश्रा व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Back to top button