पंचायत सहायकों को अब मिलेगा नौ हजार मानदेय :ओम प्रकाश

पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे

Lucknow ओम प्रकाश राजभर: यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। मंत्री राजभर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हुमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है। धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।

Back to top button