पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया:CM

DMK विधायक ने किया सदन बॉयकाट 

चेन्नई। तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय (थलपति विजय) विधानसभा में DMK पर तगड़ा हमला बोला। स्टालिन परिवार को घेरने के लिए वह 50 साल पुराना सरकारिया आयोग की रिपोर्ट निकाल लाए। डीएमके विधायकों के विरोध के बीच उन्होंने पूर्व सीएम करुणानिधि, स्टालिन और पूर्व डिप्टी उदयनिधि स्टालिन को जीभर कर सुनाया। उनके भाषण की बीजेपी नेता तिमिलसाईं सौंदर्यराजन ने तारीफ की।

सीएम विजय तीन महीने के कार्यकाल में जिस अंदाज में डीएमके को विधानसभा में बोले, उससे डीएमके के विधायक उबल पड़े। सीएम विजय ने विधानसभा में कहा कि DMK ने मुझे उन तीन विभागों की फाइलें खोलने की चुनौती दी थी। उन फाइलों को खोलने से पहले मैं 1988 में DMK सरकार के भ्रष्टाचार पर सरकारिया आयोग की रिपोर्ट पढ़ना चाहता हूं। सरकारिया आयोग ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि पर मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम करुणानिधि ने अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल किया, सारे सबूत यहां मौजूद हैं। जब भाषण के दौरान DMK विधायक बॉयकाट करते हुए सदन से जाने लगे तो सीएम ने कहा कि अगर हम करप्शन पर कहेंगे तो वे भाग जाएंगे।

 

 

Back to top button