
बॉयफ्रेंड की CAR पर हुई फ़िदा, लिपस्टिक से हजारों बार किया चुंबन
ग्वालियर। बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड द्वारा कार पर किस किए जाने के बाद वीडियो बनाई और इंस्टाग्राम पर डाल दी, 55 लाख व्यूज आए। तब ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी। तेज रफ्तार कार चलाने, ब्लैक शीशे करने, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर 5500 रुपए का चालान काटा। कार और उसके मालिक आदित्य सिकरवार को थाने बुलाया गया। आदित्य से सारे निशान साफ कराए गए, फिर उसने माफी मांगी। ग्वालियर से प्यार के इजहार का एक बेहद अजीब और वायरल मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को खास सरप्राइज देने के लिए उसकी सफेद रंग की कार पर साढ़े तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद करीब 3,400 बार लिपस्टिक से किस करके पूरी कार को लाल निशानों से ढक दिया।
लड़का जब अपनी इस ‘स्पेशल डेकोरेटेड’ कार को लेकर सड़क पर निकला, तो लोगों की भीड़ लग गई और कार का हुलिया देखकर ट्रैफिक पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने इसे कार के मूल रंग को छिपाने और मॉडिफिकेशन नियमों का उल्लंघन माना। इसके बाद पुलिस ने कार को रोककर तुरंत 5,500 रुपये का चालान थमा दिया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे प्यार और पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।





