भाजपा सरकार विश्वकर्मा विरोधी सरकार है:राम आसरे

सरकार इसलिए बार-बार पेपर लीक कराती है

यूपी में पीडीए का लगातार उत्पीड़न हो रहा है

चंदौली। चन्दौली के विधानसभा मुगलसराय का विश्वकर्मा पीडीए सम्मेलन रोहड़ा धपरी में तथा विधानसभा चकिया का विश्वकर्मा पीडीए सम्मेलन गणपति वेक्कट हाल चकिया में आयोजित किया गया। दोनों विश्वकर्मा पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी ने बढ़ाया। जब विश्वकर्मा समाज की पहचान नहीं थी लोग विश्वकर्मा जानते नहीं थे ऐसे समय में नेताजी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने हमें दो बार सरकार में मंत्री बनाया विश्वकर्मा समाज को राजनीति में हिस्सेदारी दी समाज को मजबूत किया। विश्वकर्मा समाज रोजगार से जोड़ने का काम किया। भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर पूरे देश में विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी।भाजपा सरकार बनने पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया। भाजपा ने समय समय पर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया।

भाजपा सरकार विश्वकर्मा विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार को हटाने के लिये सभी विश्वकर्मा एकजुट हो जाये ।इस बार सब मिलकर का समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये तो विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित होगा और समाज का सम्मान भी बढ़ेगा।

पूर्वमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई, बेरोजगारी,गरीबी भ्रष्टाचार बढ़ने गरीबों का जीना दूभर हो गया है। किसान नौजवान पिछड़े दलितो आदिवासी का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। जीरो टालरेंस की बात करने वाले भाजपा सरकार में नौजवानों की हत्या बेटियों के दुष्कर्म जमीनो पर कब्जे आम बात हो गयी है।अत्याचार और अन्याय भाजपा समर्थक और पोषित लोग कर रहे हैं उसका शिकार पीडीए वर्ग हो रहा है। सामन्ती और अपराधी के सामने भाजपा सरकार की पुलिस नतमस्तक है। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और अपराधी सरकार के साये में लगातार अपराध कर रहे हैं। भाजपा सरकार जायेगी तभी पीडीए वर्ग को न्याय मिलेगा।

विश्वकर्मा ने कहा भाजपा के लोगों ने देश की ज्यादातर सम्पत्तियों पर कब्जा कर लिया है।अब जंगल और जमीन भी नहीं छोड़ रहे हैं। मिर्जापुर सोनभद्र चंदौली में विन्ध्य एक्सप्रेस वे के निर्माण के नाम पर जंगलो में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। केवल एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिये आदिवासियों संवासियों बियार समाज दलितों पिछड़ों समाज की जमीनों और मकानों को उजाड़ा जा रहा है।जंगल उजड़ेगा तो पर्यावरण बिगडेगा और मानव समाज का नुकसान होगा।

भाजपा सरकार आदिवासी वनवासी पीडीए विरोधी सरकार है। यह गरीबों आदिवासियो को उजाड़ती है और अमीरों को जमीन संसाधन देकर बसाती है। हमें पर्यावरण बचाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा तभी गरीब आदिवासी दलित के जमीन को बचाया जा सकेगा और वनाधिकार कानून लागू करके गरीबों की मदद की जा सकेगी।

भाजपा सरकार ने छात्रों नौजवानों की नौकरी छीन ली। सरकार नौकरी नहीं देना चाहती इसलिए सरकार बार बार पेपर लीक करा रही है और परीक्षाएं कैंसिल करा रही है। नौकरी नहीं मिलेगा तो आरक्षण भी नहीं मिलेगा।भाजपा राज में पिछड़े वर्गों के आरक्षण में बड़ा घोटाला किया गया।11514 पिछड़ों दलितों के आरक्षित पदों पर सामान्य और उच्च वर्ग के लोगों को भर दिया। आरक्षण की लूट भाजपाराज में हो रहा है।शिक्षा से वंचित करने की नियत से भाजपा सरकार ने प्रदेश मे प्राइमरी स्कूलों को बन्द कर रही है ताकि प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों आदिवासियों वनवासियो को शिक्षा से वंचित किया जा सके। शिक्षा आरक्षण और नौकरी रोजगार हमारा मौलिक अधिकार है और भाजपा इसे छीनना चाहती है।

भाजपा राज में संविधान और लोकतंत्र पर बार बार हमला हो रहा है। लोकतंत्र में नौजवानों किसानों पिछड़ों की आवाज दबाया जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान बनाकर हमें वोट देने के बराबरी का अधिकार दिया। भाजपा संविधान में दिये अधिकार को छीनना चाहती है। हमें संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा और समाजवादी सरकार बनानी होगी।

देश में अकेले अखिलेश यादव नेता हैं जो संविधान और लोकतंत्र बचाने पीडीए वर्ग को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी उनका साथ दे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये तभी अधिकार सुरक्षित रहेगा।

विश्वकर्मा ने कहा जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अति पिछड़ी जातियों विश्वकर्मा प्रजापति नाई साहू तेरी भुर्जी चौरसिया विन्द निषाद कश्यप पाल राजभर चौहान शाक्य सैनी लोधी को सरकार में हिस्सेदारी दी गयी इस वर्ग विधायक मंत्री बनाये गये अति पिछड़ी जातियों को राजनीति और सरकार में आने का मौका माननीय नेताजी ने और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने दिया।

विश्वकर्मा ने शिन्दे बियार समाज से कहा माननीय नेताजी ने निषाद समाज की बेटी फूलन देवी जिसके साथ अन्याय हुआ उसको जेल से रिहा कराया और मिर्जापुर से सांसद बनाकर देश की लोकसभा में भेजा विन्द बियार केवट निषाद समाज का सम्मान बढ़ाया। समाजवादी पार्टी की सरकार में 17 अति पिछड़ी जातियों निषाद केवट मल्लाह विन्द कश्यप बियार तुरहा बाथम कुम्हार प्रजापति भर राजभर समाज को माननीय श्री अखिलेश यादव जी अनुसूचित जाति का आरक्षण और सुविधा देने का शासनादेश जारी किया था इन समाज को लोगों को नौकरी देनेज्ञका रास्ता खोला था भाजपा सरकार आने पर इसे निरस्त कर दिया गया और 17 अति पिछड़ी जातियों को नौकरी देने का बन्द कर दिया। भाजपा सरकार अति पिछड़ी जातियों की विरोधी है पिछडा वर्ग को लोग भाजपा सरकार हटाने के लिये आगे आये।समाजवादी पार्टी का साथ दे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायें तभी पिछड़े दलितो आदिवासी का भला होगा।

पूर्वमंत्री ने विश्वकर्मा समाज से कहा कि भाजपा में विश्वकर्मा समाज का मंत्री केवल दिखावा के लिये बनाया है।अभी तक गाजीपुर और देवरिया भदोही कानपुर चित्रकूट गोरखपुर प्रतापगढ़ में हुए विश्वकर्मा समाज की हत्याओ में कहीं नहीं न्याय और न विश्वकर्मा समाज की मदद कर पाये तो समाज कैसे उन पर भरोसा करें। उनसे समाज का कोई भला नहीं होने वाला है। विश्वकर्मा समाज भाजपा लोगों से दूरी बनायें। विश्वकर्मा समाज की पार्टी बनाकर विश्वकर्मा समाज को गुमराह करने वाले नेताओं के चक्कर में न फंसे।यह लोग झूठ बोलकर विश्वकर्मा समाज का शोषण करते हैं।विश्वकर्मा समाज ऐसे नेताओं के भ्रम में आकर वोटों का बंटवारा नहीं करें। चुनाव के बाद कोई दिखाई नहीं देगा।आप सभी समाजवादी पार्टी का साथ दे। समाजवादी पार्टी ही सरकार बनाये। समाजवादी पार्टी की सरकार ही आप सभी को सम्मान और अधिकार दिलायेगी।

विश्वकर्मा सम्मेलन जन संवाद को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर पूर्व सांसद रामकिशन यादव जिला महासचिव नफीस अहमद पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव विधानसभा अध्यक्ष मुगलसराय तस्लीम अंसारी और सैफ अहमद गुड्डू चंद्रभानु प्रधान जी अमरनाथ जयसवाल महेश जैसवाल सुदामा यादव वीरेंद्र बिना राजकुमार जैसवाल विजय धुरिया जितेंद्र गुप्ता बबीता यादव लव बिहार वीरेंद्र प्रधान दिलीप पासवान सुजीत कनौजिया लालू बिहार श्यामलाल बिना निरंजन कनौजिया प्रेम तिवारी अंकित यादव सत्येंद्र यादव सत्य अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिला अध्यक्ष ज्योति बंधन विश्वकर्मा जिला महासचिव छन्नू लाल विश्वकर्मा विश्वकर्मा ब्रिगेड जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा जोगिंदर विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा मनोज विश्वकर्मा श्यामलाल विश्वकर्मा दिन विश्वकर्मा मुन्ना विश्वकर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा श्यामलाल विश्वकर्मा अरविंद विश्वकर्मा सुदर्शन विश्वकर्मा विकी विश्वकर्मा वीरेंद्र विश्वकर्मा विद्या प्रकाश विश्वकर्मा लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा मनोज विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा भगवान दास विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा उमाशंकर विश्वकर्मा सूर्य प्रसाद विश्वकर्मा बाबू विश्वकर्मा गम विश्वकर्मा गोपाल विश्वकर्मा बबलू विश्वकर्मा विकास विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा राम भजन विश्वकर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा गोपाल विश्वकर्मा दुर्गा विश्वकर्मा सोनू विश्वकर्मा जमुना विश्वकर्मा कैलाश विश्वकर्मा भारत विश्वकर्मा कमलेश विश्वकर्मा मंटू विश्वकर्मा जीवित विश्वकर्मा सतीश विश्वकर्मा नारद विश्वकर्मा बीजेपी विश्वकर्मा तेजू विश्वकर्मा नरेश विश्वकर्मा जवाहर विश्वकर्मा विनोद विश्वकर्मा पूर्व विधायक पूनम सोनकर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर त्रिलोकी पासवान जमील अहमद टोनी खरवार राजनाथ यादव अश्विनी सोनकर डॉक्टर धीरेंद्र बिना निरंजन कनौजिया गीता यादव सुमन प्रजापति सोमनाथ प्रजापति डॉक्टर कैलाश बिना रामविलास विश्वकर्मा बीबीसी उमाशंकर विश्वकर्मा डॉ राम अधिनियम विश्वकर्मा विवेक विश्वकर्मा सुभाष विश्वकर्मा प्रभु नारायण सिंह यादव राम जियावान यादव रामलाल यादव बब्बन यादव सुरेंद्र विश्वकर्मा निर्मल विश्वकर्मा कन्हैया विश्वकर्मा रामदीन विश्वकर्मा सुभाष विश्वकर्मा जगदीश विश्वकर्मा मनीष विश्वकर्मा सुरेंद्र विश्वकर्मा भवन विश्वकर्मा श्याम विश्वकर्मा फागुन विश्वकर्मा शंभू विश्वकर्मा मनोहर विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा बहादुर विश्वकर्मा नंद किशोर विश्वकर्मा रमाशंकर विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा कैलाश विश्वकर्मा उमाशंकर विश्वकर्मा घासी विश्वकर्मा मदन मोहन विश्वकर्मा नवाब विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा के विश्वकर्मा विश्वकर्मा ब्रिगेड चन्दौली पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक विश्वकर्मा बृजेश विश्वकर्मा सुदामा विश्वकर्मा बीजेपी विश्वकर्मा शिवम विश्वकर्मा अर्जुन विश्वकर्मा पारस विश्वकर्मा कमलेश विश्वकर्मा संदीप रतन विश्वकर्मा लल्लन विश्वकर्मा रामविलास विश्वकर्मा नंदलाल विश्वकर्मा शिव शरण विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Back to top button