
महुआ का Room ‘OK’, फिर भी ‘IN’ नही “OUT” क्यों?
सांसद महुआ मोइत्रा की सुप्रीम कोर्ट ने नही सुनी गुहार
दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित सरकारी सर्किट हाउस से जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सीजेआई ने कहा “हम इस पर विचार नहीं करने जा रहे हैं। यह मामला हाई कोर्ट भी सुन सकता है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर सर्किट हाउस से कथित तौर पर आधी रात में बाहर निकालने का दवाब बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग पर शीर्ष अदालत ने फिलहाल इनकार कर दिया। महुआ मोइत्रा के वकील ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची व जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। वकील ने कहा कि यह घटना उनके संसदीय क्षेत्र कृष्णनगर में देर रात हुई और मामले की स्वतंत्र जांच की जरूरत है।महुआ मोइत्रा की ओर से पेश वकील ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट पहले ही सुरक्षा संबंधी आदेश पारित कर चुका है। उन्होंने कहा कि मामला महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दे से जुड़ा है, इसलिए याचिका को जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना चाहिए। हालांकि, शीर्ष अदालत ने तत्काल लिस्टिंग की मांग स्वीकार नहीं की।





