
मायावती ने अंटू मिश्रा को पार्टी से इसलिए निकाला
अंटू मिश्रा 2027 के चुनाव की तैयारी में
सावधान! वक्त हमारा भी आएगा:पूर्व मंत्री
बसपा ने उठाया बड़ा अनुशासनात्मक कदम
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी में की मुखिया मायावती अनुशासनहीनता न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती हैं । सतीश चंद्र मिश्रा के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया है। बसपा मुखिया मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर इस फैसले की जानकारी को पोस्ट भी किया है। मायावती ने गुरुवार को बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंटू पिछले चुनाव में लखनऊ में भाजपा में शामिल होने पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया था। वह महाराजपुर विधानसभा से 2027 के चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं।
भाजपा में जाने वाले थे अंटू:
वहीं बसपा से निष्कासन की कार्रवाई पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले पर वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं। एक से दो दिन में वह बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तार से अपनी बात और पक्ष को सबके सामने रखेंगे।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है।
बसपा सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ ‘अंटू मिश्रा’ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अंटू मिश्रा का निष्कासन एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।





