योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

केंद्र से भेजा गया पैसा सपा सरकार के लोग डकार जाते थे

12 हजार कार्यकर्ताओं को और सहायिकाओं को छह हजार मिलेगा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनका मानदेय बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक आठ हजार रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढ़ाकर 12 हजार किया जाएगा। वहीं, सहायिकाओं को चार हजार की जगह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे और केंद्र से भेजा गया पैसा सपा सरकार के लोग डकार जाते थे। हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके काम को बीते नौ साल में व्यवस्थित रूप दिया।

Back to top button