वंदे मातरम् विवाद: शर्मिला टैगोर के बयान पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ‘हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं’

Sharmila Tagore vs Kangana: शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम्’ के शुरुआती दो छंद रखने के सुझाव पर कंगना रनौत ने जताई आपत्ति, कला को धार्मिक नजरिए से देखने पर उठाए सवाल.

Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के छंदों को लेकर शुरू हुई बहस के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने शर्मिला टैगोर की राय का सम्मान करने की बात कहते हुए कला और कविता को धार्मिक नजरिए से देखने पर सवाल उठाए।

क्या कहा था शर्मिला टैगोर ने?
शर्मिला टैगोर ने ‘वंदे मातरम्’ के बाद के छंदों में हिंदू देवी-देवताओं के संदर्भ का जिक्र करते हुए शुरुआती दो छंदों को बनाए रखने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि एक ईश्वर में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए बाद के छंदों को स्वीकार करना कठिन हो सकता है।

उनके इसी बयान का वीडियो कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें…

राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित के साथ थाने में धरने पर बैठे

कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने कहा कि वह शर्मिला टैगोर के अपनी राय रखने के अधिकार का सम्मान करती हैं, लेकिन कला और कविता की ऐसी संकीर्ण व्याख्या से वह हैरान हैं। कंगना ने शर्मिला से ‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आने’ की अपील की।

कंगना के मुताबिक, कला और साहित्य को केवल धार्मिक पहचान के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर जारी बहस में सांस्कृतिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से विचार करने की जरूरत पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें…

नृपेंद्र मिश्रा के निर्णय बिना कोई काम नहीं:चंपत राय

‘वंदे मातरम्’ पर क्यों छिड़ी बहस?
‘वंदे मातरम्’ लंबे समय से भारत के राष्ट्रीय आंदोलन और देशभक्ति से जुड़ा रहा है। इसके कुछ छंदों में देवी के स्वरूप और धार्मिक प्रतीकों का उल्लेख मिलता है। इसी वजह से समय-समय पर इसके विभिन्न छंदों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस होती रही है।

शर्मिला टैगोर के हालिया बयान और उस पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक अपने-अपने तर्क दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

STF का खुलासा: पेपर लीक गिरोह का पांच राज्यों में फैला नेटवर्क

Back to top button