शक्ति शर्मा ने संभाली वायुसेना प्रमुख ( शिक्षा ) की कमान

दिल्ली। भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने देश के सशस्त्र बलों के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया।  वह भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष दो-स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जो चिकित्सा शाखा से नहीं बल्कि गैर-चिकित्सा शाखा से आई हैं।उन्होंने एक सितंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार संभाला। इससे पहले वह एयर कमोडोर के पद पर कार्यरत थीं। शक्ति शर्मा को 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में अधिकारी के तौर पर कमीशन मिला था। तीन दशक से अधिक के सेवा करियर में उन्होंने वायुसेना के प्रशिक्षण संस्थानों, फील्ड स्टेशनों, कमान मुख्यालयों और वायुसेना मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनके करियर की खासियत यह रही कि उनकी भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रही। उन्होंने प्रशिक्षण, संस्थागत विकास और रक्षा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के साथ रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी काम किया।

भारतीय वायुसेना की एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने देश की रक्षा सेवाओं में महिलाओं की भूमिका का एक नया अध्याय लिखा है। वह सशस्त्र बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष दो-स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं, जो गैर-चिकित्सा शाखा से आती हैं। तीन दशक से अधिक लंबे अपने करियर में शिक्षा, प्रशिक्षण, संस्थागत नेतृत्व और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाली शक्ति शर्मा ने अब वायुसेना मुख्यालय में सहायक वायुसेना प्रमुख (शिक्षा) की जिम्मेदारी संभाली है।

Back to top button