कथावाचक के साथ दुर्व्‍यवहार पर सियासत तेज, ओम प्रकाश राजभर ने की कड़ी निंदा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक के साथ हुए दुर्व्‍यवहार पर सियासत तेज हो गई है। इस घटना को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निंदनीय बताया। उन्‍होंने दावा किया कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि कथावाचक के साथ हुए दुर्व्‍यवहार की हम निंदा करते हैं। इस तरह की घटनाएं समाज में बुरा संदेश देती हैं; ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है; मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, इटावा के थाना बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में कथा कथावाचक और उनके सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार हुआ था। जातिसूचक टिप्पणी और कहासुनी के बाद कथावाचक और उनकी टीम के सदस्यों को ग्रामीणों ने घेरकर पहले बाल कटवाए और नाक भी रगड़वाई थी।

यह भी पढ़ें…

छेड़छाड़ का विरोध विरोध करना पड़ा भारी… लड़की और उसके पिता की दबंगों ने की पिटाई

वहीं, राजभर ने अबू आजमी पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि अबू आजमी को अपने कौम की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए, अमन चैन कैसे रहे, शिक्षा कैसे बेहतर हो, इस पर सोचना चाहिए। ये लोग गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। ये लोग हमेशा हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं, इंसानियत की बात क्यों नहीं करते ये लोग?

बता दें कि महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा विधायक अबू आजमी ने पंढरपुर वारी पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि वारी की वजह से ट्रैफिक जाम होता है।

यह भी पढ़ें…

Moradabad की मासूम वाची का नर्सरी में हुआ एडमिशन, सीएम योगी से लगाई थी गुहार

कांग्रेस के भारत सरकार से ईरान-इजरायल संघर्ष पर कूटनीति स्पष्ट करने के बयान पर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को देश के विषय में सोचने की जरूरत है, केवल भाषण देने से कुछ नहीं होता है। उन्‍हें इस मामले में प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

काशी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह… CM योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Back to top button