नेपाल को चीन ने दी झील टूटने चेतवानी

नेपाल के लिए अगले 72 घंटे अहम

काठमांडो/बीजिंग। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, नदियों के संगम के पास बनी झील में पानी तेजी से बढ़ रहा है और अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच एक और बड़े खतरे की चेतावनी सामने आई है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास करीब 20 लाख घन मीटर पानी वाली एक बड़ी झील बन गई है। नेपाल में भीषण बाढ़ की तबाही के बीच अब एक और बड़ी प्राकृतिक झील के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।

झील पहले ही छलकने लगी है और अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने का अनुमान है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने झील के प्राकृतिक बांध के टूटने की आशंका को गंभीर बताया है। चेतावनी के अनुसार अगले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। पानी लगातार बढ़ने से प्राकृतिक बांध पर दबाव बढ़ सकता है। अगर यह बांध टूटता है तो जमा पानी अचानक नीचे की ओर बह सकता है और पहले से बाढ़ की मार झेल रहे इलाकों में स्थिति और खराब हो सकती है।

Back to top button