कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, नहीं खुलेंगे फ्रीज बैंक खाते

अगली सुनवाई दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को फ्रीज बैंक खातों के मामले में कोलकाता हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। पार्टी ने चार बैंक खातों को फिर से इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सभी पक्षों को अगले पांच हफ्तों में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद मामले की सुनवाई दुर्गा पूजा की छुट्टियों के दो हफ्ते बाद होगी।ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट को पार्टी के चार बैंक खाते चलाने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इन खातों में करीब ₹804 करोड़ जमा हैं और पुलिस ने इनसे निकासी पर रोक लगा रखी है।कोलकाता हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसी मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसी राहत देने से उसके पहले के आदेश का असर खत्म हो जाएगा। उस आदेश में राजनीतिक दल के रोजमर्रा के खर्च पूरे करने की अनुमति दी गई थी। मामले की अगली सुनवाई दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद होगी। कोर्ट ने इससे पहले दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष बताते हुए हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया।

 

Back to top button