रात 12 से सुबह छः बजे तक बंद रहेगा इंस्टाग्राम-फेसबुक, Meta ने शुरू किया ट्रायल

Instagram Facebook Ban Midnight: मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिका के 48 राज्यों के साथ बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर 18 अरब डॉलर (लगभग 1,700 अरब रुपये) का समझौता किया है। इसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक इस्तेमाल करने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए कई नए नियम लागू होंगे।

समझौते के तहत मेटा को बच्चों की उम्र पहचानने की व्यवस्था मजबूत करनी होगी और सोशल मीडिया इस्तेमाल को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कई बदलाव करने होंगे।

मेटा का बड़ा फैसला

बच्चों की मानसिक सेहत और स्क्रीन टाइम से जुड़े एक बड़े अमेरिकी मुकदमे को खत्म करने के लिए मेटा ने करीब 17 से 18 अरब डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) के भुगतान और अपने सेफ्टी फीचर्स में व्यापक बदलावों पर सहमति जताई है। कैलिफोर्निया की अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच मेटा ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह नई नीति लागू करने की बात कही है।

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर बदल जाएंगे नियम

  •  रात 12 बजे से सुबह छः बजे के बीच टीनएजर्स ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

  • 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर रोजाना अधिकतम दो घंटे का डिफॉल्ट टाइम तय होगा। इसे बढ़ाने के लिए माता-पिता की अनुमति (Parental Control) जरूरी होगी।

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक (स्कूल आवर्स) और रात के समय सभी पुश नोटिफिकेशंस म्यूट रहेंगे।

  • नाबालिगों पर सोशल मीडिया का मानसिक दबाव (Peer Pressure) कम करने के लिए उनके पोस्ट से लाइक काउंट और रिएक्शंस की गिनती हटा दी जाएगी।

  • ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के कारण होने वाले मानसिक तनाव को रोकने के लिए प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक-सर्जरी वाले फिल्टर्स को टीनएजर्स के लिए पूरी तरह बैन किया जाएगा।

स्क्रॉलिंग पर भी लगेगा ब्रेक

मेटा अब लगातार स्क्रॉल करने की आदत (Infinite Scroll) को तोड़ने के लिए बीच-बीच में स्क्रीन पर पॉज अलर्ट (Pause Reminder) भेजेगा। इसके अलावा टीनएजर्स को एल्गोरिदम-संचालित (Luring Feed) के बजाय एक सिंपल नॉन-पर्सनलाइज्ड फीड चुनने का विकल्प मिलेगा, जिससे वे बिना वजह ऐप पर समय न गंवाएं।

Back to top button