
नेपाल प्रलय: 1282 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 600 बच्चे लापता
काठमांडू। नेपाल में भीषण भोटेकोशी बाढ़ के 10वें दिन बचाव दल ने त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाल लिया। उनकी पहचान 45 वर्षीय कबीर महारजन और 30 वर्षीय संजय साह के रूप में हुई है। महारजन परियोजना में मैकेनिकल सुपरवाइजर और साह फोरमैन के तौर पर काम कर रहे थे। नेपाल सेना के नेतृत्व में विशेष उपकरणों के साथ लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था। इससे पहले बचावकर्मियों ने सुरंग के भीतर से आवाजें सुनकर फंसे लोगों से संपर्क स्थापित किया था। दोनों के जिंदा मिलने से बचाव अभियान को बड़ी सफलता मिली है।




