
इटली में मेलोनी ने नया रिकॉर्ड बनाया
PM मोदी ने की जॉर्जिया की तारीफ़
दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मेलोनी का लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं।





