दिल्ली में ढहाए गए पाक उच्चायोग के बाहर अनधिकृत ढांचे

बाहरी सुरक्षा परिधि पूरी तरह से ध्वस्त

भारत-पाक में है कूटनीतिक तनातनी

दिल्ली। भारत की  राजधानी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बने कुछ ढांचों को परिसर की निर्धारित सीमा से बाहर पाए जाने के बाद उन्हें ढहा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने जेसीबी मशीन की मदद से यह कार्रवाई की और परिसर के बाहर गली में बने ढांचों तथा अवरोधकों को हटा दिया। इनमें वीजा अनुभाग के पास कतार व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए अवरोधक भी शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही कूटनीतिक तनातनी के बीच नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एक बड़ा एक्शन लिया गया है। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने बाहरी सुरक्षा घेरे, ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर की मदद से हटा दिया है।

यह कार्रवाई उस घटना के ठीक तीन दिन बाद सामने आई है, जब पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बैरिकेड्स और ढांचों को हटाया गया था। कूटनीतिक जानकारों के अनुसार, भारत के इस कदम को पाकिस्तान की उस कार्रवाई का एक कड़ा और संतुलित जवाब माना जा रहा है।

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर कुछ ऐसे ढांचे और बैरिकेड्स खड़े कर दिए गए थे जो उच्चायोग की स्वीकृत सीमा से बाहर थे। अधिकारियों ने जेसीबी मशीनों और बुलडोजर का इस्तेमाल कर वीजा सेक्शन के पास बने अवैध निर्माण, कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए इंस्टॉलेशन और बाहरी सुरक्षा परिधि को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मलबे के ढेर और टूटे हुए मेटल गेट व फेंसिंग के हिस्से नजर आए।

 

Back to top button