बरेली के हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई, जिसके बाद मरीज अपने वार्डों से बाहर निकलने लगे। आग की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने तत्काल मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने मरीजों से शांत रहते हुए अपने-अपने वार्डों से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की। आग लगने की खबर से मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। कई तीमारदार अपने मरीजों को लेकर अस्पताल से बाहर आ गए। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ मरीजों को अन्य अस्पतालों में भी शिफ्ट किया गया। अस्पताल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

Back to top button