
Kriti Sanon के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, बोले-‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’
Kriti Sanon Trolling: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन (Ad) को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं। ‘जीवा’ (GIVA) ब्रांड के रक्षाबंधन स्पेशल कैंपेन में कृति के कपड़ों के चुनाव और विज्ञापन की थीम पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन में कृति सेनन ने ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पारंपरिक और पवित्र त्योहार के थीम वाले एड में इस तरह का ‘रिवीलिंग’ इंडो-वेस्टर्न लुक देखकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ज्वेलरी ब्रांड का ऐड कर फंसी कृति
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स का कहना है कि रक्षाबंधन पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा त्योहार है, इसलिए इसमें इस प्रकार का पहनावा बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है।
Everyone trolling Kriti Sanon for this GIVA ad, saying she’s wearing a “bikini.” Is she? Nope.
She’s not dressed inappropriately.
Maybe her outfit just doesn’t fit your definition of “decency.” I could wear that in front of my brother too.Same people cheering her bikini… pic.twitter.com/65aSejJLFU
— Ritzz (@ChaoticRitzz) August 23, 2026
कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि विज्ञापनों में अक्सर हिंदू त्योहारों के समय ही ऐसे ‘वोक’ (Woke) एजेंडे या प्रयोग दिखाए जाते हैं, जो संस्कृति के खिलाफ हैं। विज्ञापन में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई के साथ-साथ अपने पेट डॉग (फालतू कुत्ते) को भी राखी बांधती हुई दिखाई देती हैं। कई यूज़र्स ने इस दृश्य को भी पारंपरिक त्योहार का मजाक उड़ाना और असंवेदनशील बताया है।
ये भी पढ़े- Drishyam 3 में अजय देवगन खेलेंगे आखिरी दांव, नए पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस
फैंस का बचाव
विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के समर्थन में भी कई लोग और पेट लवर्स आगे आए हैं। समर्थकों का तर्क है कि फैशन और कपड़ों के आधार पर किसी महिला की निष्ठा या त्योहार के प्रति सम्मान को नहीं आंका जाना चाहिए।
साथ ही, पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानकर उनके प्रति प्यार और सुरक्षा व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर कृति सेनन या ज्वेलरी ब्रांड की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई जारी नहीं की गई है।
ये भी पढ़े- Mahakali: ‘शुक्राचार्य’ बने अक्षय खन्ना, सिनेमाघरों में छिड़ेगा धर्म-अधर्म का महायुद्ध





