मथुरा में परिक्रमा मार्ग से नानवेज दुकानों को हटाओ:गोपाल राय

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह अक्टूबर में

VHRP ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

लखनऊ। मथुरा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान एवं परिक्रमा मार्ग पर मांस, मदिरा की दुकानों का संचालन न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि क्षेत्र की पवित्रता और मर्यादा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान मथुरा में रोहित मिलान द्वारा उठाई गई मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कही । मथुरा जिला  प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल प्रभाव से ऐसी सभी दुकानों को परिक्रमा मार्ग से हटाना होगा। धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा करना शासन-प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र को उसकी धार्मिक गरिमा के अनुरूप संरक्षित करने हेतु शीघ्र एवं प्रभावी निर्णय लिया जाए। इस पत्रकार वार्ता में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष राय,मनोज सिंह  मौजूद थे।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा 72 घंटे के भीतर उचित एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 30 अगस्त को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ मथुरा में कूच एवं आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों की मर्यादा की रक्षा के लिए (VHRP) सदैव प्रतिबद्ध है तथा इस विषय पर किसी भी प्रकार की उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा  कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समय रहते उचित कदम उठाए जाएं, जिससे किसी प्रकार की जनअसंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र की पवित्रता एवं गौरव सुरक्षित रह सके।  श्री राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर और काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के भव्य विकास के बाद अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर निर्माण होना चाहिए। यह करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था और श्रद्धा का विषय है। इस

देश-विदेश में सनातन जागरण का अभियान

इन हस्तियों का होगा सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह में कौन-कौन मुख्य रूप से होगा शामिल। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का उद्देश्य विश्वभर में सनातन संस्कृति, हिंदू समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा समाज को संगठित करना है। परिषद आने वाले समय में देश और विदेश में सनातन जागरण के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। चार अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा तथा विधायक राजेश्वर सिंह मुख्य रूप से आमंत्रित है । गोपाल राय ने बताया कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद विश्व स्तर पर तेजी से विस्तार कर रहा है तथा अब तक 21 देशों में राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से
लंदन – अभिषेक कुमार,
यूनाइटेड किंगडम- शरद कुमार झा, इंडोनेशिया – डॉ. रसाचार्य, ब्राजील – संजीव शर्मा, फ्रांस, पेरिस- विश्वनाथ शास्त्री, नेपाल – पूर्व सांसद केदार नंदन चौधरी, कनाडा – रोहित भाई, यूक्रेन – डॉ. लीडिया लक्ष्मी, श्रीलंका – पमल्क मन्जित करुणानायक, बैंकॉक – नवीन देव, मलेशिया – सोनू यादव, बेल्जियम – कोएरनाड एस्टर, नीदरलैंड – महादेव सिंह, स्विट्जरलैंड – श्रीमती श्रुति राय, चीन – गुलशन रस्तोगी, कैलिफोर्निया – अभिषेक जायसवाल,
इंग्लैंड – संजय पांजवानी, अलवानिया – रमेश देसाई, अंडोरा – आर के चतुर्वेदी, यूके प्रभारी – एस के झा, उत्तरी आयरलैण्ड, बेल्स, स्कॉटलैण्ड इंग्लैंड, जापान – सुनंदा चोपड़ा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

 

 

 

Back to top button