मॉस्को ने यूक्रेन की चेतावनी को किया खारिज

मॉस्को। रूस ने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर यूक्रेन की चेतावनी को खारिज कर दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन का वह नोटिस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है, जिसमें रूसी हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के लिए असुरक्षित बताया गया था। इससे रूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वालों को गुमराह किया जा रहा है और इसकी कोई कानूनी वैधता नहीं है। शुक्रवार (स्थानीय समय) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि रूस ने यूक्रेन की उन लापरवाह आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है जो अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यूक्रेनी पक्ष की टिप्पणियां नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) के लिए सीधा खतरा पैदा करती हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित रूसी अधिकारी इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) के संपर्क में हैं और उन्होंने आईसीएओ के महासचिव को एक तत्काल अपील भेजी है।

Back to top button