‘हरे सांप’ को हम मिट्टी में मिला देंगे:राणे

… जब ईद का जश्न शांति से, तो गणेश रैली में अशांति क्यों?

मुंबई।  मझगांव में गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद दो गुटों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति बन गई। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे अपना असली रंग दिखा रहे हैं।  नितेश राणे ने कहा मझगांव में गणेश चतुर्थी के मौके पर निकाली गई रैली के दौरान उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। इसीलिए हम उन्हें ‘हरे सांप’ कहते हैं। कल यह बात फिर साबित हो गई। जो लोग गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की बातें करते हैं। वे अब कहां गायब हो गए हैं? वे कहां छिपे हैं? हम मिट्टी में मिला देंगे। नितेश ने कहा उन्हें जवाब देना चाहिए। ईद के दौरान जो नियम लागू होते हैं। उसका पालन होता है। जब ईद का जश्न शांति से मनाए जाते हैं, तो क्या इस हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं को अपने त्योहार मनाने का अधिकार नहीं है? क्या कोई ऐसी एक भी घटना बता सकता है जब हिंदुओं ने ईद के जश्न के दौरान कोई गड़बड़ की हो?’

 

Back to top button