CM Yogi Adityanath मां Savitri Devi को पैतृक गांव मे देंगे अंतिम विदाई

PM MODI ने CM Yogi की मां के निधन पर जताया शोक,

CM Yogi 21 को अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

 

Uttrakhand  Savitri Devi UP Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने पैतृक गांव पहुंचेंगे सीएम योगी, 21 नवंबर को अंतिम संस्कार में  शामिल होंगे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का  को निधन हो गया है। सीएम योगी देहरादून पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय जाएंगे और इसके बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। वह रात में पंचूर में ही प्रवास करेंगे तथा शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद वह पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय महाविद्यालय रामकेश्वर पहुंचेंगे। सीएमअपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। बताया गया है कि वह अगले दिन अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनके दौरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इसी बीच, सीएम योगी की माता के निधन पर श्रीनगर नगर निगम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इगास पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। नगर निगम परिसर में इगास पर्व को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। इस अवसर पर पारंपरिक भैलो खेलो कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था, जिसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में स्थित है। ऐसे में उत्तराखंड से उनके पारिवारिक जुड़ाव को देखते हुए उनके परिवार में हुए इस दुखद घटनाक्रम पर क्षेत्र में भी शोक की भावना है। नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। इसी के मद्देनजर नगर निगम की ओर से इगास पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इगास पर्व मनाने का कार्यक्रम स्थगित

गौरतलब है कि इगास उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे दीपावली के लगभग 11 दिन बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर भैलो जलाने, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से खुशियां मनाने की परंपरा है। श्रीनगर नगर निगम की ओर से भी इस बार निगम परिसर में सामूहिक रूप से इगास मनाने की तैयारी थी, लेकिन शोक की इस घड़ी में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

Vice-President और PM Modi  के साथ कई BJP नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। Prime Minister Narendra Modi ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनसे बात की।

साथ ही उप-राष्ट्रपति के साथ कई भाजपा नेताओं ने भी दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं सीएम योगी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुःखद है। मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सीएम योगी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है। उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सीएम योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Back to top button