5 दिन में 2000 करोड़! इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Hollywood News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक बायोपिक फिल्म ने इतिहास रच दिया है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि पॉप किंग Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बायोपिक है।

Hollywood News : पॉप किंग Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बायोपिक Michael ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। महज पांच दिनों में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इस फिल्म ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

22 अप्रैल को यूके समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और 24 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही करीब 217 मिलियन डॉलर (2000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है। माइकल जैकसन के किरदार में Jaafar Jackson (जो असल जिंदगी में माइकल के भतीजे हैं) ने शानदार अभिनय किया है, जिसे दर्शकों और फैंस से खूब सराहना मिल रही है। इसके अलावा फिल्म में Colman Domingo और Nia Long जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्होंने कहानी को और मजबूत बनाया है।

खास बात यह है कि इस फिल्म ने Oppenheimer और Bohemian Rhapsody जैसी ब्लॉकबस्टर बायोपिक फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। नॉर्थ अमेरिका में इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करीब 97 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछले रिकॉर्ड्स से काफी ज्यादा है।

फिल्म की कहानी, म्यूजिक और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को बांधे रखा है। माइकल जैकसन का ग्लोबल क्रेज एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल रहा है, और यही इसकी ऐतिहासिक सफलता की सबसे बड़ी वजह है।

ये भी देखे :

Avengers Doomsday: हीरो से विलेन बने Robert Downey Jr, ‘डॉक्टर डूम’ लुक देख फैंस क्रेजी

Back to top button