Avengers Doomsday: हीरो से विलेन बने Robert Downey Jr, ‘डॉक्टर डूम’ लुक देख फैंस क्रेजी

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल स्टूडियोज की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला फुल लेंथ ट्रेलर आ गया है. हालांकि इसे अभी यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया है।

Avengers Doomsday Trailer: हाल के कुछ सालों में मार्वल स्टूडियोज की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr), क्रिस इवांस (Chris Evans) और क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) सहित एमसीयू के कई जाने-पहचाने चेहरे वापसी करते नजर आएंगे। मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के पहले ट्रेलर की खास झलक को सिनेमाकॉन में चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया गया।

एंथनी रूसो और जो रूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म निर्माताओं ने पिछले एक साल में चार टीजर जारी किए हैं, जिनसे प्रशंसकों को आने वाली फिल्म की झलक मिली है।

जानिए कैसा है ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ट्रेलर

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में रॉबर्ट ने खलनायक डॉक्टर डूम का किरदार निभाया है जो बेहद डरावना दिखता है। वह कहता है, “मैं वही हूं जिसे दुनिया को बचाने के लिए पैदा किया गया था।” एक रोमांचक दृश्य है, जहां थॉर उससे लड़ने की कोशिश करता है, लेकिन डूम आसानी से रोक देता है। इसके अलावा, पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), क्रिस हेम्सवर्थ (थोर) और फ्लोरेंस पुघ (येलेना) की झलक भी दिखाई गई है। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

एक्समैन, फैंटास्टिक फोर और न्यू एवेंजर्स का क्रॉसओवर ट्रेलर की जान है. इस बार एवेंजर्स सीरीज की ये फिल्म खतरनाक होने जा रही है क्योंकि विलेन के तौर पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर जो नजर आंगे. ट्रेलर से पहले चार छोटे टीजर जारी किए गए थे जिसमें स्टीव रोजर्स, थॉर, एक्स मैन और वकांडा-फैंटास्टिक फोर नजर आए और ये एक अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Review: कॉमेडी-हॉरर का फुल डोज, असरानी ने जीता दिल

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स (2027) के साथ ये दो फिल्में मल्टीवर्स सागा को खत्म करेंगी. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभी ट्रेलर पब्लिकली उपलब्ध नहीं है, लेकिन सिनेमाकॉन की ये धमक जल्द ही यूट्यूब पर आ जाएगी.

ये भी पढ़े- Kangana Ranaut: ‘आज मेरे बच्चे होते…’, चिराग पासवान पर क्या बोल गईं कंगना रनौत?

Back to top button