2026 बनेगा विकास, रोजगार और निवेश का सुनहरा साल, योगी सरकार देगी 10 बड़ी सौगातें

UP News: उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2026 विकास, रोजगार और निवेश के लिहाज से अहम साबित होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नए साल में प्रदेशवासियों को दस बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। इन योजनाओं का सीधा लाभ युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्योगों और आम जनता को मिलेगा।

सरकार का फोकस बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने पर है। नए साल में कई बहुप्रतीक्षित परियोजनाएं पूरी होकर जनता को समर्पित की जाएंगी।

युवाओं को मिलेंगी डेढ़ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां
वर्ष 2026 में विभिन्न विभागों में करीब डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस और शिक्षा विभाग में सबसे अधिक नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा राजस्व, स्वास्थ्य, कारागार, आवास विकास और बाल विकास विभागों में भी बड़े पैमाने पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। भर्ती प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा शुरू
दिल्ली से सटे जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2026 में शुरू होने जा रहा है। यह देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल होगा। एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी।

गंगा एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करेगा। इसके शुरू होने से यात्रा समय घटेगा और औद्योगिक, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

निवेश और उद्योग पर सरकार का जोर
2026 की शुरुआत में पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए लाखों करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एक और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की भी तैयारी है, जिससे उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

नववर्ष के उल्लास में डूबा लखनऊ… हजरतगंज से मंदिरों तक दिखा जश्न और आस्था का संगम

निवेश मित्र 3.0 से कारोबार होगा आसान
प्रदेश सरकार 2026 में सिंगल विंडो सिस्टम निवेश मित्र 3.0 लॉन्च करेगी। इससे निवेशकों को तेजी से मंजूरी मिलेगी और प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होगा।

स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुधार
नए साल से आयुष अस्पतालों में 53 प्रकार की छोटी सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। वहीं कोडीनयुक्त दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती और साइबर ठगी रोकने के लिए कॉल सेंटर की क्षमता दोगुनी की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

UP News: खेत से साग तोड़कर घर आ रही थीं सगी बहनें, पटरी पार करते समय आईं ट्रेन…

कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेसवे होगा चालू
63 किलोमीटर लंबा कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेसवे फरवरी 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इसके शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 40 मिनट रह जाएगा।

उम्मीदों से भरा साल
कुल मिलाकर, वर्ष 2026 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और निवेश का नया अध्याय लिखने जा रहा है। कई बड़ी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें…

UP Police Vacancy: न्यू ईयर पर खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, कांस्टेबल के पदों पर भर्ती शुरू

Back to top button