Param Sundari: सिद्धार्थ और जान्हवी की मूवी का जलवा, ‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Param Sundari Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर परम सुंदरी रिलीज के बाद से ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी बीच परम सुंदरी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया, इसका भी खुलासा हो चुका है.

Param Sundari Box Office Collection Day 1: थिएटर्स में इस समय दर्शकों को सभी जॉनर की फिल्में देखने को मिल रही हैं, जिनमें एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सब शामिल है। बीते दिन शुक्रवार को जान्हवी-सिद्धार्थ की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसके अलावा ‘कुली’ की कमाई में जहां गिरावट आई, वहीं ‘वॉर 2’ लाखों में सिमटती नजर आई। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

परम सुंदरी की पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार परम सुंदरी ने पहले ही दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है, जो सिद्धार्थ के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है. हालांकि आंकड़ों में थोड़ा इजाफा हो सकता है, क्योंकि ये शुरुआती आंकड़े हैं. परम सुंदरी की शुरुआत शाहिद कपूर और कृति सनोन की फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में” से थोड़ी बेहतर रही, जो लगभग एक जैसी कैटेगरी और लगभग एक ही रिलीज़ साइज़ की थी।

ये भी पढ़े-

‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari ’ का मजेदार है टीजर, बाहुबली बन वरुण धवन जाह्नवी संग करेंगे रोमांस

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी दिल्ली के लड़के ‘परम’ और केरल की लड़की जान्हवी कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच प्यार होता है और इसके साथ ही दक्षिण भारत और उत्तर भारत के सांस्कृतिक अंतर को खूबसूरती से दिखाया गया है। सिद्धार्थ और जान्हवी की नई जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, और दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़े-

Param Sundari Review: सादगी, मोहब्बत और अहसास, सिड-जाह्नवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

सोनू निगम द्वारा गाया गया गाना ‘परदेसिया’ पहले ही सिद्धार्थ और जान्हवी के लुक और केमिस्ट्री की तारीफ हासिल कर चुका है। इसके अलावा, श्रेया घोषाल और अदनान सामी द्वारा गाया गया ‘भीगी साड़ी’ गाना भी काफी जादुई है। फिल्म कुल मिलाकर काफी रोचक लग रही है और दोनों का अभिनय दर्शकों को काफी भा रहा है।

ये भी पढ़े-

Baaghi 4 Trailer: ‘बागी 4’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ का दिखा खूंखार अंदाज

Back to top button